Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाँच 'ग्लैमर गर्ल' रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें साइना नेहवाल दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल ज्वाला गुट्टा तेजस्विनी सावंत सानिया मिर्जा दीपिका पल्लीकल दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स
FILE
दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में देशभर की उम्मीदें अपनी पाँच महिला खिलाड़ियों बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, उनकी साथी खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, देश की पहली महिला विश्व चैंपियन निशानेबाज तेजस्विनी सावंत, टेनिस परी सानिया मिर्जा और स्क्वॉश की नवोदित स्टार दीपिका पल्लीकल पर बहुत कुछ निर्भर होंगी।

बैडमिंटन में विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल स्वर्ण पदक की शर्तिया दावेदार हैं। हाल में साइना ने लाजवाब खेल दिखाया है और विश्व रैंकिंग में लगातार सुधार भी किया है। उन्होंने कुछ माह पहले लगातार तीन सुपर सिरीज खिताब जीतकर दुनिया भर में अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी।

विश्व चैंपियनशिप में हालांकि इस हैदराबादी बाला को निराशा हाथ लगी थी लेकिन वह इससे उबरकर शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में मिलने वाली चुनौतियों से भली भांति वाकिफ साइना ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

webdunia
FILE
साइना और अन्य महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैदराबाद की ही ज्वाला गुट्टा को क्रमशः एकल और युगल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतने का दावेदार माना जा रहा है। सात बार राष्ट्रीय युगल चैंपियंन रह चुकी ज्वाला ने तो कहा है कि वह देश के लिए कम से कम दो स्वर्ण जरूर झटकेंगी।

निशानेबाजी के क्षितिज पर पुरुष वर्चस्व को तोड़ते हुए अचानक उभरी महिला विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत से इस बार सबको उम्मीदें बंधी हैं। देशवासी तो क्या तेजस्विनी के प्रतिद्वंद्वी उनका लोहा मान रहे हैं।

पुणे की तेजस्विनी ने गत माह म्यूनिख में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में 600 में से 597 का स्कोर कर इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया था। इसके अलावा उन्होंने महिला निशानेबाजी में विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया था।

webdunia
FILE
टेनिस में हैदराबादी बाला सानिया मिर्जा से पदक की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय तक आउट ऑफ फार्म रही सानिया ने हाल में अच्छी वापसी की है।

घरेलू माहौल में और अपेक्षाकृत आसान प्रतिद्वंद्वियों के सामने उनके लिए यह पदक जीतने का बेहतरीन मौका है। वर्ष 2009 में महेश भूपति के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल जीतने वाली सानिया से एकल और युगल दोनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

स्क्वॉश में दीपिका पल्लीकल ने विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की उम्मीदें बढ़ाई हैं। यूरोपीय और एशियाई स्क्वॉश रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी चेन्नई की दीपिका अपने नाम कई खिताब कर चुकी हैं। इस कड़ी में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्णिम नगीना वह जड़ पाएँ तो उनके और देशवासियों के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी।

उपरोक्त पाँच सितारों के अलावा महिलाओं में तीरंदाज डोला बनर्जी, दीपिका कुमारी और बोम्बाल्या देवी से भी पदक उम्मीदें हैं। महिला हॉकी टीम पिछले दो खेलों में पदक हासिल कर चुकी है और इस बार भी इन खेलों में पदक जीतने की दावेदार रहेगी।

दुनिया की टॉप 50 रैंकिंग में शुमार देश की एकमात्र महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर यदि कामयाबी हासिल कर लें तो यह सोने पर सुहागे जैसा होगा। इसके अलावा बैडमिंटन में अपर्णा बालन, स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा, भारोत्तोलन में सोनिया चानू, मोनिका देवी. हॉकी में रानी रामपाल और सबा अंजुम जैसी खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi