Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि नहीं

विश्व सैन्य खेलों में 78 देश भाग लेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान हैदराबाद विश्व सैन्य खेल
नई दिल्ली (वार्ता) , सोमवार, 2 जुलाई 2007 (18:52 IST)
पाकिस्तान ने हैदराबाद में 14 से 21 अक्टूबर तक होने वाले चौथे विश्व सैन्य खेलों में अपनी भागीदारी की अभी तक पुष्टि नहीं की है, जबकि 78 देश इन खेलों में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि भेज चुके है।

सैन्य विश्व खेलों की आयोजन समिति के महासचिव कमोडोर एससी जोशी ने बताया कि प्रविष्टि भेजने के लिए अंतिम तारीख 15 अगस्त है और उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान उस समय तक अपनी प्रविष्टि भेज देगा।

कमोडोर जोशी ने कहा कि सभी 127 सदस्य देशों को निमंत्रण भेजे गए है और हमें खेलों में 100 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है। सैन्य खेलों का हैदराबाद संस्करण अब तक का सबसे बड़ा होगा और हमें अब तक 4000 से अधिक भागीदारों तथा अधिकारियों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।

कमोडोर जोशी ने कहा कि भारत मेजबान देश होने के नाते खेलों में सबसे बडा दल उतारेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय दल में 261 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें दस महिलाएँ भी रहेंगी। विदेशी भागीदारों में चीन की तरफ से सबसे बडा दल आने की उम्मीद है,जिसमें 160 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे।

कमोडोर जोशी ने बताया कि सैन्य विश्व खेलों में 15 खेलों का आयोजन होगा, जिनमें हॉकी और कबड्डी प्रदर्शनी खेल होंगे। जिन खेलों में प्रतिस्पर्धायें होंगी, वे फुटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, ट्रायथलन, सेलिंग, तैराकी, ट्रैक एंड फील्ड, जूडो, मुक्केबाजी, कुश्ती, सैन्य पेंटाथलन, निशानेबाजी तथा पैराशूटिंग है।

सेलिंग और ट्रायथलम का आयोजन मुम्बई में होगा जबकि अन्य सभी खेल हैदराबाद में आयोजित होंगे।
पिछले तीन संस्करण रोम (1995), जागरेब (1999) और कैटानिया, इटली (2003) में आयोजित हुए थे। रोम में 43 देशों, जागरेब में 82 देशों और कैटानिया में 87 देशों ने भाग लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi