sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत को अब भी स्वर्ण की तलाश

Advertiesment
हमें फॉलो करें सैन्य विश्व खेल भारत स्वर्ण
हैदराबाद (वार्ता) , गुरुवार, 18 अक्टूबर 2007 (12:36 IST)
चौथे सैन्य विश्व खेलों के तीसरे दिन भी भारत भी सोने की तलाश में भटकता रहा हालाँकि उसे निशानेबाजी में 25 मीटर फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत और पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में काँस्य हासिल हुआ। भारत अब तक एक रजत और दो काँस्य पदक जीत चुका है।

25 मीटर फायर पिस्टल स्पर्धा में विजय कुमार, पेमबा तमांग, सीके चौधरी और हमबीर सिंह ने 1744 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन 1758 और काँस्य पदक रूस 1740 को मिला।

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में भारत के चतोली हमजा ने 3:42:84 मिनट का समय निकालते हुए काँस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में केन्या के गाथिंबा गिदेन 3:41:01 को स्वर्ण और कोरीर शेदरेक 3:41:56 को काँस्य मिला।

मुक्केबाजी में 48 किलो वर्ग में भारत के संजय कोलते को दक्षिण कोरिया के सेयुंग हायेक के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि 75 किलो वर्ग में बेलारूस के मुक्केबाज वेसियालाव मिकालाई ने अमरजीत सिंह को धूल चटाई।

हालाँकि भारत के लिए राहत की बात यह रही कि उसके पाँच मुक्केबाज अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे। 54 किलो वर्ग में नरजीतसिंह ने पिछले खेलों के काँस्य पदक विजेता चीन के मा यून्हो को 60 किलो वर्ग में थोई-थोई सिंह ने रूस के इवान याचिमेनेव को और 69 किलो वर्ग में डी. भाग्यराजन ने चीन के हन लेई को धूल चटाई। मुक्केबाजी में भारत के कुल सात खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुँच चुके हैं।

वालीबॉल में अंतिम ग्रुप मैच में भारत ने ब्राजील को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हालाँकि हैंडबॉल में यूनान के हाथों 27-32 से पराजित होकर उसकी चुनौती समाप्त हो चुकी है। कुश्ती में भारत के लिए निराशाजनक रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi