Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारोत्तोलन के लिए चीन तैयार

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन भारोत्तोलन एशियाड 2010
ग्वांग्झू , शुक्रवार, 12 नवंबर 2010 (16:32 IST)
मेजबान चीन के भारोत्तोलक एक बार फिर एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार से यहाँ शुरू हो रही सात दिन की इस प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण पददाँव पर हैं।

चीन के खिलाड़ियों का इस स्पर्धा में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। चीन सितंबर में तुर्की में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में सबसे ऊपर रहा था।

चीन ने तुर्की में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते थे। रूस दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा था। चीन ने पिछले दोहा 2006 एशियाड में कुल 15 स्वर्ण पदक में से 10 पर कब्जा जमाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi