Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भुल्लर और अशोक ने बनाई संयुक्त बढ़त

रंधावा चौथे स्थान पर फिसले

Advertiesment
हमें फॉलो करें भुल्लर और अशोक संयुक्त बढ़त ज्योति रंधावा
गुडगाँव , शनिवार, 18 सितम्बर 2010 (15:50 IST)
गत चैम्पियन गगनजीत भुल्लर और अनुभवी अशोक कुमार ने दूसरे राउंड में बेहतरीन कार्ड खेलते हुए चौथे डीएलफ मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज संयुक्त बढ़त बना ली जबकि पहले रांड के बाद शीर्ष पर चले ज्योति रंधावा चौथे स्थान पर खिसक गए।

भुल्लर ने जहाँ पाँच अंडर 67 का कार्ड खेला वहीं अशोक ने दिन का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर 65 का कार्ड खेला। हिम्मत सिंह रा. (69) दो स्ट्रोक पीछे तीसरे स्थान पर हैं जबकि दो बार के चैम्पियन रंधावा 71 का कार्ड खेलने के बाद चोटी के स्थान से चौथे स्थान पर फिसल गए। दो राउंड के बाद कट पाँच ओवर 149 के स्कोर पर लगाया गया ओर 53 प्रोफेशनल कट पार करने में सफल रहे।

भुल्लर और अशोक का स्कोर नौ अंडर 135 है जबकि हिम्मत उनसे दो स्ट्रोक पीछे हैं। रंधावा छह अंडर 138 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है। मुकेश कुमार, अनिर्वाण लाहिड़ी, गौर व प्रताप सिंह और विनोद कुमार पाँच अंडर 139 के स्कोर के साथ संयुक्त पाँचवें स्थान पर हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi