Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मरियन जोंस को छह माह की कैद

हमें फॉलो करें मरियन जोंस को छह माह की कैद
व्हाइट प्लेस (वार्ता) , शनिवार, 12 जनवरी 2008 (08:11 IST)
पूर्व एथलीट स्टार मरियन जोंस पर संकट आई मुसीबत टलने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका की संघीय अदालत ने जोंस को उनके स्टेरायड इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने के लिए छह माह जेल की सजा सुनाई।

यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज कैनेथ कारस ने यह सजा सुनाई। जोंस ने गत अक्टूबर में दो आरोपों के लिए दोषी होना स्वीकार किया था।

उनके 2000 के सिडनी ओलिंपिक में जीते गए पाँचों पदक छीने जा चुके हैं और उनके रिकॉर्डो को रिकॉर्ड बुक से हटा दिया गया है।

कभी करोड़ों डॉलर में खेलने वाली जोंस आज वित्तीय संकट में फँसी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi