Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंधावा दूसरे, जीव नौवें स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज्योति रंधावा गोल्फर
किल्डारे, आयरलैंड (भाषा) , शुक्रवार, 6 जुलाई 2007 (16:45 IST)
भारत के अनुभवी गोल्फर ज्योति रंधावा पाँच अंडर 65 का बेहतरीन स्कोर बनाते हुए यहाँ स्मरफिट कप्पा यूरोपीय ओपन के शुरुआती दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए।

वहीं उनके हमवतन जीवमिल्खा सिंह ने तीन अंडर 67 का स्कोर बनाया और सिर्फ एक बोगी की। वह संयुक्त नौवें स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे तीसरे भारतीय शिव कपूर हालाँकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने नौ ओवर 79 का स्कोर बनाया।

यूरोपीय टूर में इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे रंधावा छह टूर्नामेंट में शीर्ष दस में रहे हैं। हॉलैंड के मार्टिन लाफेबेर छह अंडर 64 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi