Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिव कपूर संयुक्त 21वें स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिव कपूर संयुक्त 21वें स्थान ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स गोल्फ
क्रेंस मोंटाना (वार्ता) , शुक्रवार, 5 सितम्बर 2008 (19:05 IST)
भारतीय गोल्फर शिव कपूर पहले राउंड में दो अंडर-69 का बेहतरीन कार्ड लगाते हुए ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 21वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

स्विट्जरलैंड के इस शहर में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले राउंड में शिव की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने पहले होल पर ही बर्डी जमा दी। इसके बाद उन्होंने दो और बर्डी लगाई लेकिन बैक नाइन में वह दो बोगी लगा बैठे, जिसकी वजह से उनका स्कोर बेहतर होने से चूक गए।

लेकिन भारत के दो अन्य गोल्फर गौरव घई और दिग्विजयसिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ये दोनों दो ओवर-73 का स्कोर ही बना सके जिसकी वजह से उन्हें संयुक्त 106वें नंबर पर पिछड़ना पड़ा। उत्तरी आयरलैंड के रोरी मैक्लरोय आठ अंडर-63 के कार्ड के साथ पहले स्थान पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi