Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशील कुमार को 15 लाख का पुरस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्व कुश्ती प्रतियोगिता दिल्ली सरकार पहलवान सुशील कुमार पुरस्कार
नई दिल्ली , गुरुवार, 16 सितम्बर 2010 (17:45 IST)
FILE
दिल्ली सरकार ने मास्को में आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को 15 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि सुशील सही मायने में दिल्लीवासी हैं, जिसने पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशील दिल्ली में होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी अपनी इस सफलता को दुहराएँगे।

मुख्यमंत्री ने सुशील को मास्को प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में जीत के लिए बधाई भी दी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi