Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉकी इंडिया के चुनाव कराएगा आईओए

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉकी इंडिया चुनाव आईओए भारतीय ओलिम्पिक संघ
भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने हॉकी इंडिया के संचालन के लिए नया प्रारुप तैयार करने के मकसद से इस वर्ष के अंत तक चुनाव कराने का फैसला किया है, जो मौजूदा समय देश में हॉकी पर निगरानी रखने वाली तदर्थ समिति का स्थान लेगा।

केपीएस गिल की अगुवाई वाले भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) से पदभार लेने वाली तदर्थ समिति इस वर्ष अप्रैल से हॉकी इंडिया का कामकाज देख रही है।

आईओए के महासचिव रणधीरसिंह ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक चुनाव कराने होंगे, क्योंकि तदर्थ समिति ज्यादा दिनों तक खेल की देखभाल नहीं कर सकती।

हालाँकि ये चुनाव आईओए के लिए आसान नहीं होंगे क्योंकि आईएचएफ के पूर्व अध्यक्ष केपीएस गिल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में इस संस्था के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दायर कर रखा है।

सिंह ने कहा कि हम जल्द ही सभी राज्य संघों के साथ एक बैठक करने वाले हैं जहां सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा क्योंकि हम किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

उन्होंने कहा कि हम समय रहते ही जल्द से जल्द सभी चीजों को अंतिम रुप देने की उम्मीद करते हैं ताकि निर्वाचित संस्था पदभार ग्रहण कर सके। गौरतलब है कि आईएचएफ को हाल ही में हॉकी इंडिया का नाम दिया गया है, जिसमें पुरुषों एवं महिलाओं के संघ दोनों शामिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi