Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय महिला योग कोयम्बटूर में

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रीय महिला योग
चंडीगढ़ (वार्ता) , मंगलवार, 23 जून 2009 (23:22 IST)
चौथी राष्ट्रीय महिला योग प्रतियोगिता तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 500 महिला योग खिलाड़ी भाग लेंगी।

महिला योग संघ के नवनिर्वाचित प्रधान केके मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाँच वर्ष की लड़कियों से लेकर 60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की महिलाएँ भाग ले सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं में योग के प्रति रूझान पैदा होगा और वे दूसरे क्षेत्रों की भांति योग में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिन्दगी में योग का विशेष महत्व है इसे नियमित तौर पर करने से मानसिक तनाव दूर होता है।

योग शरीर की बिमारियों को दूर कर स्वास्थ्य का उत्तम बनाता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही महिला योग संघ की स्थापना की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi