Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए 29 जून 2021 नई समय सीमा

हमें फॉलो करें टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए 29 जून 2021 नई समय सीमा
, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (22:47 IST)
लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 तय की है। 
 
कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित किए गए हैं। सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्षों, महासचिवों और अभियान प्रमुखों को भेजे गए पत्र में आईओसी निदेशक (एकजुटता और एनओसी संबंध) जेम्स मैकलियोड ने यह जानकारी दी। 
 
2 अप्रैल को लिखे पत्र में संशोधित खेल प्रविष्टियों की समय सीमा 5 जुलाई 2021 तय की गई है।
 
मैकलियोड ने लिखा, ‘क्वालीफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 है। अंतरराष्ट्रीय महासंघ अपनी क्वालीफिकेशन अवधि तय कर सकते हैं जो इससे पहले की होनी चाहिए।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हम समझते हैं कि इस समय तारीखों और स्थानों को लेकर ब्यौरा नहीं दिया जा सकता। कोरोना वायरस के प्रभाव और इससे संबंधित पाबंदियों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी।’ 
 
उन्होंने यह भी कहा कि जिन खेलों में कोटा रैंकिंग पर निर्भर करता है, अंतरराष्ट्रीय महासंघों को नई रैंकिंग समय सीमा निर्धारित करने का पूरा अधिकार होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला क्रिकेट के लिए ICC अलग कर सकती है प्रसारण अधिकार