Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोरडॉक्स फुटबॉलर की मां का नाइजीरिया में अपहरण, फिरौती की मांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Football player Samuel Kalu's mother
, मंगलवार, 5 मार्च 2019 (09:40 IST)
वार्री (नाइजीरिया)। बोरडॉक्स और नाइजीरिया के फुटबॉल खिलाड़ी सैमुअल कालू की मां को अगवा कर लिया गया है और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गई है।

दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया पुलिस ने सोमवार को यह खबर दी है। आबिया राज्य पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी गॉडफ्रे ओगबोना ने बताया, यह घटना 27 फरवरी को हुई।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि उनकी रिहाई सुरक्षित सुनिश्चित करने की दिशा में जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नया रिकॉर्ड बनाने से केवल 22 रन के फासले पर...