Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शरत को विश्व कप टिकट का भरोसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Achant Sharat Kamal
, गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (23:41 IST)
अहमदाबाद। भारत के शीर्ष खिलाड़ी अचंत शरत कमल को यहां ट्रांस स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहे 30वें एशिया कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट हासिल करने का पूरा भरोसा है। 
              
टूर्नामेंट का ड्रॉ गुरुवार को निकाला गया। ड्रॉ के बाद शरत ने कहा, यदि मैं ग्रुप में दूसरे स्थान पर भी रहता हूं तो भी मुझे सेमीफाइनल में जगह बनाने का भरोसा है। इस टूर्नामेंट में 9वीं वरीयता प्राप्त शरत विश्व रैंकिंग में 47वें स्थान पर हैं। 
              
शरत के ग्रुप में दूसरी सीड जापान के  जुन मिजुतानी, कोरिया के  ली  संगसु  और चीन के लीन  गाओयुन शामिल हैं।  गाओयुन को सातवीं वरीयता प्राप्त है। शरत का पहला मुक़ाबला कोरियाई खिलाड़ी से होना है जिन्हे वह कुछ अवसरों पर हरा चुके हैं। 
              
भारत के शीर्ष खिलाड़ी फिलहाल अन्य बातों से ज्यादा कल कोरियाई  खिलाड़ी के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ ही उनकी निगाहें अगले महीने बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का टिकट हासिल करने पर भी टिकी हुई हैं। शरत अपने ग्रुप में जापानी खिलाड़ी को सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं। 
             
यदि शरत कोरियाई खिलाड़ी से मुक़ाबला जीत जाते हैं तो उनके पास ग्रुप में जापानी खिलाड़ी के पीछे दूसरे स्थान पर रहने का मौका रहेगा। इससे शरत क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए और बी के टॉपर से भिड़ने से बच जाएंगे। शीर्ष तीन खिलाड़ियों को अक्टूबर में बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का सीधे टिकट मिल जाएगा। 
               
टूर्नामेंट में भारत के  हरमीत  देसाई और हाल में नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट जीतने वाली और 13वीं सीड  मणिका  बत्रा  पर भी घरेलू दर्शकों की भी नजरें रहेंगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोटिल फिंच का पहले वनडे में खेलना संदिग्ध