suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीबीएल के ब्रांड दूत बने अक्षय कुमार

Advertiesment
ACTOR AKSHAY KUMAR
नई दिल्ली। प्रीमियर बैडमिंटन लीग ने शनिवार को बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार को दो जनवरी से शुरू हो रही लीग का ब्रांड दूत बनाने का ऐलान किया।
अक्षय इस लीग के दौरान अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल और ब्लाग के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी और अपडेट देते रहेंगे।
 
बाइ अध्यक्ष और पीबीएल के चेयरमैन अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, हम अक्षय कुमार का ब्रांड दूत के तौर पर स्वागत करते हैं। उनकी मौजूदगी से खेलप्रेमी ही नहीं, बल्कि खिलाड़ी भी रोमांचित होंगे। हमें यकीन है कि यह टूर्नामेंट कोर्ट पर ही नहीं बल्कि कोर्ट के बाहर भी कामयाब होगा।
 
अक्षय ने कहा, मैं हमेशा से खेल से जुड़ना चाहता था और यह लीग मेरे लिए अपना सहयोग जताने का एक और मंच है। मुझे युवा सितारों से मिलने की खुशी है, जिन्होंने कोर्ट पर काफी उपलब्धियां अर्जित की हैं। 
 
प्रीमियर बैडमिंटन लीग दो जनवरी से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली ऐसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरु टॉप गंस, चेन्नई स्मैशर्स, मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स हिस्सा लेंगे। (भाषा)
   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi