Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एडिडास ने की फुटबॉल से जुड़े अभियान की शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें एडिडास ने की फुटबॉल से जुड़े अभियान की शुरुआत
, बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:50 IST)
नई दिल्ली। खेल परिधान और सामग्री बनाने वाली कंपनी एडिडास ने देश में फुटबॉल क्रांति के लिए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से एक अभियान #हियरटूक्रिएट की आज यहां शुरुआत की।
 
फीफा अंडर-17 विश्व कप के शुरू होने से पहले इस अभियान के तहत एक फिल्म के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल मैदान के अंदर और बाहर भारतीयों के दिलो-दिमाग पर छा गया है।
 
फिल्म को देश के विभिन्न इलाको में शूट किया गया है जिसमें युवा खिलाड़ियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और कमियों को दिखाया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जांघ में चोट के कारण तमीम दूसरे टेस्ट से बाहर