Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के गुकेश से हारने के बाद दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कार्लसन ने मारा मुक्का, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gukesh D vs Magnus Carlsen

WD Sports Desk

, सोमवार, 2 जून 2025 (11:41 IST)
Gukesh D vs Magnus Carlsen : मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट (Norway Chess Tournament) के छठे दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर उनसे पहली बाजी में मिली हार का बदला चुकता कर दिया।
 
भारतीय खिलाड़ी की यह नार्वे के दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज में पहली जीत है।

webdunia

 
डी गुकेश से हारने के बाद मैग्नस कार्लसन का रिएक्शन 
 
रविवार की इस जीत से 19 वर्षीय गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना (Fabiano Caruana) से केवल एक अंक पीछे हैं।
 
प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) चीन के वेई यी (Wei Yi) के खिलाफ आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीत के बाद 7.5 अंकों के साथ हिकारू नाकामुरा के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इस टूर्नामेंट में लगभग सभी छह खिलाड़ियों के पास प्रतिष्ठित खिताब जीतने का मौका है।
 
महिला वर्ग में आर वैशाली ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में कोनेरू हम्पी को हराया।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रेयस अय्यर ने मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाया, बेंगलुरु से होगी दमदार भिड़ंत