Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी पर फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार

हमें फॉलो करें हॉकी पर फिल्म बनाएंगे अक्षय कुमार
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (21:10 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर स्टार और नए परफेक्शनिस्ट बनते जा रहे अक्षय कुमार 1948 के लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के आजादी के पहले स्वर्ण पदक पर फिल्म बनाएंगे। अक्षय ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह घोषणा की । उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,  इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1948 की होगी जब भारत ने अंग्रेजों से आजादी पाने के बाद लंदन में जाकर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। 
          
भारत ने आजादी से पहले 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में ओलंपिक स्वर्ण जीते थे। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1940 और 1944 में ओलंपिक का आयोजन नहीं हो सका था। 1948 के ओलंपिक लंदन में आयोजित हुए और भारत ने पुरुष हॉकी के फाइनल में ब्रिटेन को 4-0 से पीटकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
           
अक्षय ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिस पर लहराते तिरंगे के बीच में स्वर्ण पदक की शक्ल में 14 वें ओलंपियाड लंदन 1948 अंकित है। इसके नीचे फिल्म का नाम गोल्ड लिखा गया है। अक्षय ने शाम पांच बजे यह खबर ट्विटर पर पोस्ट की। अक्षय ने साथ ही बताया कि गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।     
         
हाल में अक्षय की फिल्म रुस्तम जबरदस्त हिट रही थी। अक्षय अपने करियर की शुरुआत में खिलाड़ी के रूप में ज्यादा जाने जाते थे क्योंकि उनकी खिलाड़ी नाम से कई फिल्में हिट रही थीं। हालांकि इन फिल्मों का खेल से कोई वास्ता नहीं था। मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट अक्षय ने पटियाला हाउस फिल्म ने एक तेज गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। 
             
बॉलीवुड में खेलों पर बनी चक दे इंडिया (हॉकी), मैरीकॉम (मुक्केबाजी), भाग मिल्खा भाग (एथलेटिक्स) और इकबाल (क्रिकेट) काफी हिट रहीं थीं जबकि भारत के वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी हाल की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' ने बाक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 
            
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर भी फिल्म आने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय 1948 के उस ऐतिहासिक क्षण को सिनेमा के रुपहले पर्दे पर कैसे पेश करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीसीसीआई के खातों की जांच करेगा ऑडिटर : सुप्रीम कोर्ट