Publish Date: Sun, 03 Jan 2016 (19:55 IST)
Updated Date: Sun, 03 Jan 2016 (19:59 IST)
लखनऊ। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी और स्टार स्पोटर्स प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार सोमवार को यहां अवध वॉरियर्स और दिल्ली एसर्स के बीच होने वाले मुकाबले में खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगे।
बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी परिसर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में अवध वॉरियर्स को घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा। मेहमान दिल्ली एसर्स को मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिए स्टार शटलर साइना नेहवाल की चुनौती से भी निपटना होगा।
अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि साइना इस मैच में खेल पाएंगी या नहीं। साइना के पैर में चोट है जिसके कारण वे शनिवार को मुंबई में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंबई राकेट्स के खिलाफ नहीं खेल पाई थीं। साइना को अवध वॉरियर्स ने एक लाख डॉलर में खरीदा है।
एक्शन हीरो अक्षय और साइना की मौजूदगी से बीपीएल को लेकर नवाब नगरी के खेलप्रेमियों में गजब का उत्साह है। ग्लैमर और रोमांच से लबरेज इस मुकाबले को लेकर स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।
मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, मैं नवाबों के शहर में अक्षय कुमार का तहेदिल से स्वागत करता हूं। अक्षय की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगी और खेलप्रेमी भी पूरा लुत्फ उठाएंगे। मैं आश्वस्त हूं कि दर्शकों को यहां एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
अवध वॉरियर्स शनिवार को मुंबई राकेट्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबला 1-2 से हार गए थे। ट्रॉफी, डूरंड कप तथा हीरो इंडियन सुपर लीग के मैच भी यहां कराए जा सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि इस स्टेडियम के तैयार हो जाने से न सिर्फ लखनऊ, बल्कि पूरे प्रदेश में फुटबॉल का स्तर ऊपर उठेगा। (वार्ता)