Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व फुटबॉलर पैकिको की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
Alfred Paki
सेन सल्वाडोर। सल्वाडोर फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी अल्फ्रेडो पैकिको की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

सल्वाडोर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 33 वर्षीय पैकिको एक पेट्रोल स्टेशन पर अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें पैकिको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 2 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रीय टीम के अलावा क्लब फुटबॉल में भी सक्रिय डिफेंडर पैकिको पर मैच फिक्सिंग के आरोपों की वजह से सल्वाडोर फुटबॉल संघ ने वर्ष 2013 में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है और पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi