Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित ने जीता 'विश्व एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप' में रजत

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमित ने जीता 'विश्व एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप' में रजत
, मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (00:04 IST)
अमित कुमार सरोहा : फोटो सौजन्य फेसबुक
लंदन। भारत के अमित कुमार सरोहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप के पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में सोमवार को रजत पदक जीत लिया। अमित ने इससे पूर्व 2014 और 2015 में भी क्रमश: स्‍वर्ण और रजत अपने नाम किया था।
          
अमित ने तीसरे प्रयास में 30.25 मीटर की थ्रो फेंकी और नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित कर लिया। अमित ने 2015 में दोहा में हुई पिछले चैंपियनशिप में भी रजत पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने 2014 के इंचियोन एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 
         
स्पर्धा में सर्बिया के जेल्को दमित्रिजेविच ने 31.99 मीटर का थ्रो फेंककर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पिछली चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ेगा इंग्लैंड