khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ल्ड चैलेंज में आखिरी स्थान पर रहे अनिर्बाण लाहिड़ी

Advertiesment
Anirban Lahiri
नसाऊ। भारत के अनुभवी गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी आखिरी राउंड में भी निराशाजनक प्रदर्शन कर हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में आखिरी संयुक्त 17वें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट का खिताब अमेरिका के बूबा वाटसन ने हासिल किया।


अल्बानी गोल्फ क्लब में खेले गए टूर्नामेंट में लाहिड़ी ने आखिरी चौथे राउंड में पार 72 का कार्ड खेला और निराशाजनक रूप से आखिरी स्थान पर रहे। अन्य एशियाई खिलाड़ी हिडेकी मात्सूयामा आखिरी राउंड में 6 अंडर का कार्ड खेलकर लाहिड़ी के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी भी अपने प्रदर्शन से खासा निराश दिखे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सप्ताह बेहद खराब रहा। मैं सच कहूं तो मैं अच्छा कर सकता था और मैंने पहले 27 होल अच्छे खेले और एक समय में 7 अंडर पर था लेकिन फिर मैं अपनी एकाग्रता खो बैठा।

भारतीय गोल्फर ने कहा कि मेरे लिए यह अच्छा वर्ष रहा, लेकिन आखिरी के 3-4 सप्ताह मेरे लिए अच्छे नहीं रहे। मैं अब अगले कुछ सप्ताह तक अपनी ऊर्जा को वापस लाने का प्रयास करूंगा ताकि जनवरी के मध्य से शुरू हो रहे नए सत्र की बेहतर शुरुआत कर सकूं। हालांकि मुझे बहामास में इतने बढ़िया खिलाड़ियों के साथ खेलकर काफी मजा आया।

लाहिड़ी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इतने बढ़िया खिलाड़ियों के साथ खेल सका। मुझे यहां काफी मजा आया। हालांकि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से चूक गया। लाहिड़ी अपने नए सत्र की शुरुआत मलेशिया में यूरेशिया कप से करेंगे और इसके बाद अमेरिका जाएंगे।

इस बीच 2 बार के मास्टर्स विजेता बूबा वाटसन फाइनल राउंड में 6 अंडर 66 का बेहतरीन कार्ड खेलकर वर्ल्ड चैलेंज का खिताब जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने पैट्रिक रीड को पीछे छोड़कर जीत दर्ज की। गत चैंपियन जार्डन स्पीथ भी इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi