Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anirban Lahiri
चार्लेट , शुक्रवार, 6 मई 2016 (12:51 IST)
चार्लेट। कोच विजय दिवेचा के साथ अपने खेल पर मेहनत कर चुके भारत के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने 6 अंडर 66 के स्कोर के साथ वेल्स फार्गो चैंपियनशिप के पहले दौर के आखिर में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
 
लाहिड़ी अमेरिका के स्टीव व्हीटक्रोफ्ट और एंड्रयू लूप से एक शॉट पीछे हैं। लाहिड़ी ने दोनों तरफ 3 बर्डी लगाए।
 
पहले दिन कुछ बड़े खिलाड़ी जूझते नजर आए। फिल मिकेलसन संयुक्त नौवें और रिकी फोलेर संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। गत चैंपियन रोरी मैकलराय संयुक्त 75वें स्थान पर हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी की टीम की जीत के बाद ख्वाजा ने वापस जाने की 'धमकी'