Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को एक रजत, 2 कांस्य

हमें फॉलो करें तीरंदाजी विश्व कप में भारत को एक रजत, 2 कांस्य
शंघाई , रविवार, 1 मई 2016 (17:12 IST)
शंघाई। भारतीय महिला टीम को फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि पुरुष टीम और मिश्रित जोड़ी ने रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में अपने-अपने कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में जीत लिए।
दीपिका कुमारी, बोमबाल्या देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी मांझी की तिकड़ी ने फाइनल में लचर प्रदर्शन किया, जिससे उसे रिकर्व टीम फाइनल में अपने से कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की टीम के खिलाफ 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चीनी ताइपे की टीम में या टिन टेन, चिएन यिंग ली और शीह चिया शामिल थे।
 
बाद में अतनु दास, जयंत तालुकदार और मंगल सिंह चंपिया की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने ब्रिटेन की नौवीं वरीय टीम को 6-0 से हराकर भारतीय खेमे को जश्न मनाने का मौका दिया।
 
दीपिका और अतनु की मिश्रित जोड़ी ने इसके बाद कांस्य पदक के करीबी मुकाबले में कोरिया की अनुभवी जोड़ी को 5-4 से हराकर भारत को एक और पदक दिलाया।
 
भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी ने 2-4 से पिछड़ने के बाद आरेम जो और सियोंग चियोल पार्क के खिलाफ वापसी करते हुए स्कोर 4-4 किया जिससे मैच शूटऑफ में खिंचा। शूटऑफ में भी स्कोर 18-18 से बराबर रहा, लेकिन भारतीय टीम का दूसरा नौ बुल्स आई के अधिक करीब था इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में इसी लय को जारी रखने की उम्मीद : विजेंदर सिंह