Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के अशोक बने 'रियो' के कुश्ती रैफरी

Advertiesment
Ashok Kumar
नई दिल्ली। यूनाइटेड विश्व कुश्ती के रैफरी भारत के अशोक कुमार ने रियो ओलम्पिक  खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलम्पिक खेल ब्राजील के रियो दि जिनेरियो में अगले साल 5 से 21 अगस्त तक होने जा रहे हैं।
 
अशोक कुमार इस समय भारतीय वायुसेना में वारंट अधिकारी हैं। रियो ओलम्पिक खेलों के लिए कुल 50 रैफरियों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें यूनाइटेड विश्व कुश्ती में नौ रैफरी एशिया के हैं। भारत के एकमात्र रैफरी अशोक का चयन हुआ है।
 
रैफरियों का चयन इस साल लॉस वेगास में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप और रूस में आयोजित रैफरी क्लीनिक में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर के अनुसार, यह पहला मौका है जब भारत का कोई रैफरी ओलम्पिक खेलों में अपना प्रदर्शन करेगा। अशोक करीब 50 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रैफरी बन चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi