Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एथलीट दुतीचंद सम्मानित, मिला तीन करोड़ का पुरस्कार

हमें फॉलो करें एथलीट दुतीचंद सम्मानित, मिला तीन करोड़ का पुरस्कार
भुवनेश्वर , शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (13:21 IST)
भुवनेश्वर। एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली ओडिशा की स्टार एथलीट दुतीचंद का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें तीन करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
 
 
पटनायक ने इससे पहले दुती के लिए देश और राज्य का सम्मान बढ़ाने के लिए तीन करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। उन्होंने यहां राज्य सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह में दुती को चेक दिया। 
 
दुती ने 100 मीटर और 200 मीटर में रजत पदक जीता था और उन्हें दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने पर डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsENG : पंड्या, अश्विन बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे : बांगड़