Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियन गेम्स : संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता रजत पदक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Asian Games 2018
पालेमबांग , मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (13:54 IST)
पालेमबांग। भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मंगलवार को रजत पदक हासिल किया। राजपूत 452.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन के हुइ जिशेंग ने 453.3 अंक बनाए।
 
 
जापान के मासुमोतो ताकायुकि ने 441.4 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। राजपूत ने नीलिंग और प्रोन पोजिशंस में दबदबा कायम किया लेकिन स्टैंडिंग दौर में खराब प्रदर्शन के कारण वे स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने नीलिंग पोजिशन के तीसरी सीरिज में 7.8 का स्कोर किया लेकिन फिर अपने खेल में सुधार करते हुए 151.2 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। 
 
प्रोन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लगातार 10 के सटीक निशाने लगाए। 30 शॉट के बाद उनका स्कोर 307.1 था। स्टैंडिंग पोजिशन में राजपूत पहली सीरिज के बाद 355.6 अंक के साथ शीर्ष पर थे, लेकिन फिर जिशेंग ने अपने खेल का स्तर बढ़ाया और राजपूत पिछड़ गए। राजपूत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण पदक जीता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsENG : दबाव था लेकिन काउंटी खेलने से मदद मिली : पुजारा