Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

एशियन गेम्स : भारत को ब्रिज में मिले दो कांस्य पदक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Asian Games
जकार्ता , रविवार, 26 अगस्त 2018 (19:24 IST)
जकार्ता। भारत ने 18वें एशियाई खेलों की ब्रिज प्रतियोगिता में रविवार को मिश्रित टीम और पुरुष टीम वर्ग में दो कांस्य पदक जीत लिए।

ब्रिज को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और इस तरह भारत ने ब्रिज में पहली बार पदक हासिल किए। भारत की मिश्रित टीम में किरण नादर, सत्यनारायण बचीराजू, हेमा देवड़ा, गोपीनाथ मन्ना, हिमार खंडेलवाल और राजीव खंडेलवाल शामिल थे।

पुरुष टीम में जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, देवव्रत मजूमदार, राजू तोलानी और अजय खड़े शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाड : हिमा दास और अनस मोहम्मद ने 400 मीटर में जीते रजत