Publish Date: Mon, 12 Aug 2019 (06:48 IST)
Updated Date: Mon, 12 Aug 2019 (17:23 IST)
नई दिल्ली। भारतीय युवा वॉलीबॉल टीम को म्यांमार में एशियाई अंडर-23 वॉलीबाल चैंपियनशिप में रविवार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास बनाया था और फाइनल में पहुंचने के साथ अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन फाइनल में उसे चीनी ताइपे ने 25-21, 25-20, 19-25, 25-23 से हराकर खिताब जीत लिया।
भारतीय कोच प्रीतम सिंह चौहान ने कहा, आज हमारा दिन नहीं था लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने वाकई शानदार प्रदर्शन किया। हम स्वर्ण नहीं जीत सके लेकिन हमारे लिए यह रजत भी ख़ास है। भारतीय टीम 13 अगस्त को स्वदेश लौटेगी।