Publish Date: Sun, 06 Dec 2015 (23:04 IST)
Updated Date: Sun, 06 Dec 2015 (23:07 IST)
रायपुर। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां बेल्जियम को 2-1 से हराकर हॉकी विश्व लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल का खिताब जीता।
पिछले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार उसने शुरू से बेहतरीन प्रदर्शन किया और विश्व में सातवें नंबर के बेल्जियम के खिलाफ दबदबे वाला खेल दिखाया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेरेमी हेवार्ड (16वें मिनट) और मैथ्यू डाउसन (37वें मिनट) ने गोल किए। बेल्जियम की तरफ से एकमात्र गोल मैच के अंतिम क्षणों में सिमोन गोगनार्ड ने पेनल्टी कार्नर पर किया। (भाषा)