Publish Date: Sat, 16 Jan 2016 (22:54 IST)
Updated Date: Sat, 16 Jan 2016 (22:57 IST)
कोलकाता। भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने शनिवार को कहा कि घुटने की तकलीफ आखिरी बार अपने क्लब ईस्ट बंगाल के लिए खेलने की उनकी ख्वाहिश पूरी नहीं होने देगी।
2011 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले भूटिया ने कहा कि वे आखिरी बार ईस्ट बंगाल की जर्सी पहनकर रिटायर होना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, लेकिन मुझे लगता नहीं कि ऐसा हो सकेगा। मेरे घुटने में काफी तकलीफ है और मैं ईस्ट बंगाल के लिए आई लीग खेलने की स्थिति में नहीं हूं। आप कह सकते हैं कि मैं क्लब के लिए फिर नहीं खेल सकूंगा।
उन्होंने ईस्ट बंगाल की रिहायशी अकादमी के उद्घाटन के मौके पर कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि क्लब पेशेवर रुख अपनाए। शुरुआत मुश्किल होगी लेकिन समय के साथ ऐसा हो जाएगा। (भाषा)