Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

हमें फॉलो करें बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती
, शनिवार, 9 मई 2020 (20:04 IST)
नई दिल्ली। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने बताया, ‘कल शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया है जहां वह आईसीयू में हैं।’  

95 वर्ष के बलबीर को पिछले साल श्वसन संबंधी तकलीफ के कारण कई सप्ताह चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में बिताने पड़े थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पिछले दो तीन दिन से श्वास लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके विभिन्न अंगों पर असर पड़ा है और कुल मिलाकर हालत बहुत अच्छी नहीं है।

बलबीर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6.1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किए थे और यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सामने देख स्तब्ध रह गया : ईशान किशन