Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, विदेशी दर्शकों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

हमें फॉलो करें टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, विदेशी दर्शकों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध
, रविवार, 21 मार्च 2021 (00:49 IST)
टोक्यो। कई खबरों और अफवाहों के बाद अंत में अधिकारिक हो गया कि स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिनका आयोजन 4 महीने बाद किया जाएगा।

इस फैसले की घोषणा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, जापान सरकार, टोक्यो सरकार, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति और स्थानीय आयोजकों की ऑनलाइन बैठक के बाद की गई।

अधिकारियों ने कहा कि महामारी के दौरान विदेशों से आने वाले दर्शकों को अनुमति देने से जोखिम काफी ज्यादा था। जापान की जनता ने भी विदेशी दर्शकों का विरोध किया था। कई सर्वे भी सामने आए जिसमें 80 प्रतिशत लोगों ने ओलंपिक आयोजन का विरोध किया और इतने ही प्रतिशत लोगों ने विदेशी दर्शकों के आने का भी विरोध किया था।

जापान में कोविड-19 से करीब 8,800 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन उसने अन्य देशों की तुलना में वायरस को बेहतर तरीके से काबू किया है।

टोक्यो आयोजन समिति ने एक बयान में कहा कि टिकट खरीदने वाले विदेशी दर्शकों पर स्पष्टता देने के लिए और उनकी यात्रा योजनाओं को इस चरण पर रोकने के लिए जापान में सभी पक्ष इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उन्हें ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के समय पर जापान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि जापान के बाद 600,000 टिकट विदेशियों को बेचे गए थे। उन्हें रिफंड (राशि लौटाने) का वादा किया गया है लेकिन इसका निर्धारण जापान के बाहर टिकट बिक्री की जिम्मेदारी देख रहे तथाकथित अधिकृत टिकट विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नंबर 1 टी-20 टीम इंग्लैंड को धूल चटाने में इन 3 खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान