Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी की विजेता टीम के हर खिलाड़ी को बिहार सरकार देगी 3 लाख रुपए

चैंपियनशिप ट्रॉफी,जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajgir Bihar

WD Sports Desk

, गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (13:06 IST)
हॉकी इंडिया ने बुधवार को बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और सभी सहयोगी कर्मचारियों को 1.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

एशियाई हॉकी महासंघ ने प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार पोडियम फिनिशरों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। भारत को 10 हजार अमेरिकी डॉलर की भारी भरकम राशि मिलेगी। जबकि चीन और जापान को क्रमशः सात हजार अमेरिकी डॉलर और पांच हजार अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

मैच जीतने के बाद मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भारतीय टीम को विनिंग ट्रॉफी और खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 हराकर कर बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया।

नीतीश ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

श्री कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है जो कि पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुये इस चैंपियनषिप में भाग ले रही सभी टीमों- मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को शिकस्त दी है।
webdunia

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शता है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिये भी अपनी शुभकामनायें दी हैं।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AUSvsIND: दबाव से जूझ रही भारतीय टीम के सामने आस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती