suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैरीकॉम रियो टेस्ट इवेंट में एकमात्र भारतीय महिला

Advertiesment
boxing
नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम अगले वर्ष रियो ओलंपिक के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) द्वारा टेस्ट इवेंट के लिए चुना गया है। वे इस इवेंट के लिए चुनी जाने वाली 6 सदस्यीय भारतीय टीम में इकलौती महिला मुक्केबाज हैं।

 
देश में आइबा की तदर्थ समिति ने एक बयान में बताया कि ब्राजील में 4 से 6 दिसंबर तक होने वाले टेस्ट इंवेंट के लिए 6 सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी दल को चुना गया है। इसमें एकमात्र महिला मुक्केबाज मैरीकॉम के अलावा 5 पुरुष मुक्केबाज हैं।
 
6 सदस्यीय भारतीय दल में मेरीकॉम के अलावा 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मुक्केबाज मनोज कुमार, विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनलिस्ट सतीश कुमार, रोहित टोकस, दिव्यांशु जैसवाल और प्रवीण कुमार हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi