Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैरोलिना मारिन को हरा जू यिंग बनीं सिंगापुर ओपन चैंपियन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कैरोलिना मारिन को हरा जू यिंग बनीं सिंगापुर ओपन चैंपियन
, रविवार, 16 अप्रैल 2017 (20:16 IST)
सिंगापुर। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिंग ने दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन को एकबार फिर खिताबी मुकाबले में रविवार को 21-15, 21-15 से मात देते हुए सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूनामेंट के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।
 
जू यिंग ने हाल ही में मलेशिया ओपन में मारिन को 23-25, 22-20, 21-13 से हराकर खिताब जीता था।     टॉप सीड जू यिंग ने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मारिन को एकतरफा अंदाज में लगातार गेमों में मात्र 38 मिनट 21-15, 21-15 से शिकस्त दी।
 
विश्व और ओलंपिक चैंपियन मारिन का विश्व रैंकिंग में नंबर वन ताइपे की जू यिंग के खिलाफ करिया रिकॉर्ड 4-5 का हो गया है। मारिन फाइनल में जू यिंग के खिलाफ एक बार फिर औसत नजर आईं और उनसे पार नहीं पा पाईं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रदर्शन से बेहद खुश प्रणीत