Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेनल्टी शूटआउट में टूटा भारत का सपना, रजत से करना पड़ा संतोष

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेनल्टी शूटआउट में टूटा भारत का सपना, रजत से करना पड़ा संतोष
लंदन , शनिवार, 18 जून 2016 (07:59 IST)
लंदन। पहली बार एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम का खिताब जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया के हाथों पेनल्टी शूटआउट में चकनाचूर हो गया और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
भारत को शुक्रवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 1-3 से हराकर 36वें चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। पेनल्टी शूटआउट में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ही एकमात्र गोल कर सके जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अरन जालेवस्की, डेनियल बिएल और साइमन आर्कर्ड को स्कोर करने में सफलता मिली।
 
इससे पहले दोनों ही टीमें 60 मिनट तक गोल करने में असफल रही। भारत ने मुकाबले की शुरुआत अच्छे तरीके से की और शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन सफलता मिली।
 
हालांकि खिताबी मुकाबले में मिली हार के बावजूद भारतीय टीम ने वर्ष 1978 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर लिया। इससे पहले टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1982 के टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतना रहा था जबकि भारत सात अवसरों पर इस टूर्नामेंट में चौथा स्थान हासिल कर चुका है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूरो कप : एडर के निर्णायक गोल से इटली ने स्वीडन को हराया