Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंडीगढ़ ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता
इंदौर। चंडीगढ़ ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में चल रही 48वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की  राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल वर्ग का खिताब जीत लिया। हैदराबाद द्वितीय स्थान एवं पटना संभाग तृतीय स्थान पर रही।
 
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कोलकाता की स्नेहा पाल विजेता रही। दूसरा स्थान पर कोलकाता की सयोनी शाह और तृतीय स्थान पर हैदराबाद की साईं नम्रता रही। टीम चैंपियनशिप में बेंगलुरु तृतीय, भुवनेश्वर द्वितीय एवं कोलकाता संभाग विजेता रही। लॉन टेनिस चैंपियनशिप में दिल्ली प्रथम, गुवाहाटी द्वितीय एवं चेन्नई तृतीय स्थान पर रहे।
 
webdunia
समापन समारोह में सन्मति विद्यालय की प्राचार्य पिंकी जोशी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 इंदौर के पूर्व प्राचार्य एस.पी. सारस्वत और अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी निलेश वैद्य उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंचीं कोलकाता