Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी की टीम चेन्नई बनी आईएसएल चैंपियन

Advertiesment
Chennaiyan FC
फातोरदा। जॉन स्टीवन मेंदोजा वेलेंशिया के इंजरी समय में किए निर्णायक गोल से भारतीय वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के मालिकाना हक वाली टीम चेन्नईयन एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के फाइनल में रविवार को एफसी गोवा को 3-2 से हराकर इस सत्र के चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।
 
भारतीय सुपरस्टार क्रिकेटर और टेस्ट कप्तान विराट कोहली तथा जूनियर बी अभिषेक बच्चन की मौजूदगी में खचाखच भरे फातोरदा के जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों ने बेहद रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम क्षणों में बेहद तेज गति से खेलते हुए चेन्नई ने जीत दर्ज की। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi