suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे को हराकर चेन्नई सेमीफाइनल में

Advertiesment
Chennai
पुणे। भारतीय फारवर्ड जेजे लालपेखलुआ के एकमात्र गोल के दम पर चेन्नईयन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सत्र के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को एफसी पुणे सिटी के खिलाफ 1-0 की शानदार जीत दर्ज कर लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
भारतीय वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के मालिकाना हक वाली चेन्नई की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने वाली चेन्नई की टीम अब 14 में से सात मैचों में जीत के बाद 22 अंक हासिल कर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि पुणे की टीम अपनी सातवीं हार के बाद 15 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
 
घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में उतरी पुणे की टीम पूरे मैच के दौरान एक गोल करने में भी कामयाब नहीं हुई और टीम के खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi