Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन के ऊंची कूद के एथलीट च्यांग ने 28 साल की उम्र में संन्यास लिया

हमें फॉलो करें चीन के ऊंची कूद के एथलीट च्यांग ने 28 साल की उम्र में संन्यास लिया
, सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (15:23 IST)
शंघाई। चीन के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऊंची कूद के एथलीट च्यांग गुवोवेइ ने 28 साल की उम्र में संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।
 
अपने खास अंदाज में जश्न मनाने के लिए मशहूर च्यांग ने बीजिंग 2015 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 
 
उन्होंने लंदन 2012 और रियो 2016 ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया था। 
 
च्यांग ने ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क वीबो पर अपने 34 लाख फालोअर्स से कहा, ‘मुझे खेद है, मैं अब आगे कूद नहीं लगाऊंगा। मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेन्नई और मुंबई के मुकाबलों में मलिंगा पर भारी पड़ते है धोनी : स्टायरिस