Publish Date: Thu, 12 Apr 2018 (13:55 IST)
Updated Date: Thu, 12 Apr 2018 (13:57 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत की किरण ने महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग के कुश्ती मुकाबले में गुरुवार को मॉरीशस की कताऊस्किया परिधावेन को एकतरफा अंदाज़ में 10-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
युवा भारतीय पहलवान ने परिधावेन को कांस्य पदक मुकाबले में बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया और शुरुआत में ही 6-0 की बढ़त बनाई।
इसके बाद उन्होंने 8-0 और फिर 10-0 से मैच जीत लिया। भारत का यह कुश्ती स्पर्धाओं में दिन का यह तीसरा पदक है। इससे पहले बबीता कुमारी ने 53 किग्रा में रजत और राहुल अवारे ने 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।
webdunia
Publish Date: Thu, 12 Apr 2018 (13:55 IST)
Updated Date: Thu, 12 Apr 2018 (13:57 IST)