Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में खाली स्टेडियम से चिंतित नहीं हैं आयोजक, कहा- टूर्नामेंट अच्छे से चलेगा

Advertiesment
Copa América
रियो डी जेनेरियो। कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा है कि वे मैचों के दौरान खाली पड़े स्टेडियम से चिंतित नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि टूर्नामेंट अच्छे से चलेगा। टूर्नामेंट अब क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश कर चुका है।
 
आयोजक समिति के प्रबंधक तियागो जानूजी ने टिकट की कीमत को लेकर कहा कि इवेंट की कीमत और टिकटों की कीमत में संतुलन रखना पड़ता है। यह एक सफल आयोजन है। हमें इवेंट की कीमत को संतुलित रखने के लिए अच्छी आय मिल रही है। खाली सीटों के कारण टिकट का दाम कम नहीं किए जाएंगे। हम सही दाम में ही टिकट बेच रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जापान और इक्वाडोर के बीच मुकाबले में सिर्फ 2100 दर्शक ही टिकट खरीदकर मैदान पर आए थे जबकि 7,600 लोगों ने मुफ्त में यह मैच देखा था।
 
आयोजकों ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी के कुछ मैदानों के टर्फ को खराब बताने के दावे को भी खारिज किया है। मैसी ने माराकाना, मिनेराओ, एरेना डो ग्रेमियो और फोंटे नोवा मैदान के टर्फ को खराब और उछाल वाला बताया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Cup : डिश टीवी इंडिया ने लॉन्‍च किया क्रिकेट वर्ल्‍ड कप एंथम




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi