Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Covid-19 : कुश्ती महासंघ ने 11 लाख, पूनम यादव ने 2 लाख, साइ ने 76 लाख रुपए दिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Virus
, सोमवार, 30 मार्च 2020 (22:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने महासंघ की ओर से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लडाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है जबकि क्रिकेटर पूनम यादव ने 2 लाख रुपए दिए। 

भारतीय खेल प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी तीन दिन का वेतन दिया है जो करीब 76 लाख रुपए है। महिला टी20 विश्व कप 2020 में भारत के फाइनल तक पहुंचने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली पूनम ने 2 लाख रुपए दिए हैं। उसने ट्वीट 
 
किया, ‘मैं प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रही हूं। उम्मीद है कि सभी अपना योगदान देंगे।

सभी सुरक्षित रहें।’ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से बृज भूषण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया। वहीं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50000 रुपए देने की घोषणा की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओलंपिक क्वालीफायर का तुरंत नया कार्यक्रम नहीं बनाए : IOC