Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल से रियाल ने पीएसजी को पीटा

हमें फॉलो करें रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल से रियाल ने पीएसजी को पीटा
, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (19:32 IST)
मैड्रिड। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की बदौलत रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 3-1 से हरा दिया। चैंपियंस लीग के 12 मैचों में रोनाल्डो के अब 21 गोल हो गए हैं। इस सत्र में वह अब तक सात मैचों में 11 गोल कर चुके हैं।


बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में गत चैंपियन रियाल के लिए रोनाल्डो ने 45वें मिनट में पहला और 83वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में दूसरा, जबकि मार्सेलो ने 86वें मिनट में तीसरा गोल दागा। पीएसजी के लिए रेबियट ने 33वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

फारवर्ड रोनाल्डो की चैंपियंस लीग में एक 100वां गोल था। चैंपियंस लीग के 12 मैचों में रोनाल्डो के अब 21 गोल हो गए हैं। इस सत्र में वह अब तक सात मैचों में 11 गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो अब चैंपियंस लीग में किसी एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बार्सिलोना के लियोनेल मैसी (97) को पीछे छोड़ दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने लहराया रूस का झंडा