Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कमाल से जीता पुर्तगाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कमाल से जीता पुर्तगाल
, शनिवार, 10 जून 2017 (18:47 IST)
रीगा। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो जबर्दस्त गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने लात्विया को 3-0 से हराकर विश्वकप फुटबॉल क्वालिफायर में महत्वपूर्ण जीत हासिल की। रोनाल्डो ने इन दो गोलों से विश्वकप क्वालिफायर में अपने गोलों की संख्या 11 पहुंचा दी। 
 
पुर्तगाल की ग्रुप बी में यह लगातार पांचवीं जीत है और उसके छ: मैचों से 15 अंक हो गए हैं, लेकिन वह ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे स्विट्‍जरलैंड से तीन अंक पीछे हैं जिसने फारो आइलैंड को 2-0 से हराकर अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा।
 
पुर्तगाल के सर्वकालीन शीर्ष स्कोरर रोनाल्डो ने अपने देश के लिए गोलों की संख्या 73 पहुंचा दी है। उन्होंने पहले हाफ से चार मिनट पहले हैडर से गोल दागा और फिर 63वें मिनट में रिकॉर्डो क्वेरेस्मा के क्रास पर हैडर से दूसरा गोल दाग दिया। उनका तीसरे गोल में भी हाथ रहा। आंद्रे सिल्वा ने 67वें मिनट में रोनाल्डो के पास पर टीम का तीसरा गोल किया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होनी है सफेद गेंद से जंग, कोहली ने लाल गेंद से आजमाए हाथ