Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CWG 2022 : भारतीय हॉकी टीम ने पहले मुकाबले में घाना को 11-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने हैट्रिक गोल दागा

हमें फॉलो करें CWG 2022 : भारतीय हॉकी टीम ने पहले मुकाबले में घाना को 11-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने हैट्रिक गोल दागा
, रविवार, 31 जुलाई 2022 (22:43 IST)
बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ करते हुए रविवार को पूल बी के अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया। टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने पहले क्वार्टर में तीन, दूसरे में दो, तीसरे में चार और आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे।

अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत सिंह ने तीन, जुगराज सिंह ने दो गोल किए जबकि अभिषेक, मनदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने एकएक गोल किया। भारतीय टीम कल इंग्लैंड से खेलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमनवेल्थ : भारत की शानदार जीत, स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेटों से रौंदा