Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइकलिंग में भारत ने जीते सारे 'स्वर्ण'

Advertiesment
Cycling competition
गुवाहाटी। भारत ने शनिवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की साइकलिंग स्पर्धा में दोनों स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिए।
 
भारत पुरुषों की 40 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में पहले और दूसरे स्थान पर रहा, जबकि महिलाओं की 30 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में भी मेजबान ने स्वर्ण और रजत जीते।
 
महिलाओं की 30 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में तोरांगम बिद्यालक्ष्मी ने 49 मिनट 24.573 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि मणिपुर की ही इलांगबाम चाओबा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। पाकिस्तान की साहिबा बीबी को कांस्य पदक मिला।
 
पुरुषों की 40 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में अरविंद पवार 52 मिनट 28.800 सेकंड का समय निकालकर अव्वल रहे। मनजीत सिंह को रजत पदक मिला, जबकि श्रीलंका के जनाका हेमंता कुमारा को कांस्य पदक मिला।
 
भारत ने ढाका में पिछली बार हुए इन खेलों की साइकलिंग स्पर्धा में तीन स्वर्ण और एक रजत मिला था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi