Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेविस कप में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Davis Cup
नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (18:12 IST)
नई दिल्ली। 5 बार के विश्व कप चैंपियन स्पेन के हाथों हारकर वापस एशिया-ओसनिया जोन ग्रुप 1 में पहुंच गया भारत अगले वर्ष डेविस कप मुकाबले में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।
डेविस कप ड्रॉ के अनुसार भारत को अगले वर्ष 3 से 5 फरवरी तक न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी होगी जिसके साथ वह घरेलू मैदान पर एशिया-ओसनिया ग्रुप 1 में खेलेगा। वर्ष 2015 में भारत ने विदेशी जमीन पर न्यूजीलैंड को हराने के बाद ही विश्व ग्रुप प्लेऑफ में जगह बनाई थी। 
 
भारत को इसी माह के शुरू में दिल्ली में हुए मुकाबले में चैंपियन स्पेन की शीर्ष खिलाड़ियों से सजी टीम के हाथों 0-5 से करारी हार झेलनी पड़ी जिसके बाद वह वापस से एशिया-ओसनिया ग्रुप में खिसक गया है। 
 
भारतीय कप्तान आनंद अमृतराज ने ड्रॉ को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शीर्ष एकल खिलाड़ी, जो स्पेन के खिलाफ चोटों के कारण नहीं खेल सके थे, भी इस बार वापसी करेंगे।
 
अमृतराज ने कहा कि हमारे लिए यह अच्छा है कि हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस बार यूकी भांबरी और सोमदेव देवबर्मन भी टीम में वापसी करेंगे। अभी मुकाबले में कुछ महीने का समय बचा है। मैं इस बारे में भारतीय टेनिस संघ (आईटा) के साथ बात करूंगा और सही जगह और कोर्ट को लेकर हम चर्चा करेंगे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सानिया-बारबोरा पैन पैसेफिक ओपन फाइनल में