Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने दीपा मलिक को चार करोड़ रुपए का चैक सौंपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepa malik
गुड़गांव , बुधवार, 2 नवंबर 2016 (08:44 IST)
गुड़गांव, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को मंगलवार को चार करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 
हरियाणा की रहने वाली दीपा रियो में पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।
दीपा ने पैरालंपिक की महिला गोला फेंक स्पर्धा में 4 . 61 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था।
 
मंच पर हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठे मोदी मंच से उतरकर व्हीलचेयर पर बैठी दीपा के पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।
 
इससे पहले मोदी ने कहा कि हरियाणा की लड़कियों ने कई बार वैश्विक मंच पर भारत को गौरवांवित किया है। हरियाणा का प्रत्येक नागरिक लड़कियों को बचाने की शपथ ले।
 
लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि वह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की उनकी अपील के प्रति महिलाओं और बड़े-बूढ़ों की प्रतिक्रिया के आभारी हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया और अश्विन शीर्ष पर कायम